मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारो के हितों के लिए बनी रजिस्टर संस्था ग्रामीण पत्रकार समिति से जुड़े तीन पत्रकारों को 79 वे स्वतंत्रता दिवस पर उपखण्ड स्तर पर सम्मान मिला। जिसमें ग्रामीण पत्रकार समिति से राजेश कुमार वर्मा झडवासा नसीराबाद को अजमेर से ,
उमेश शर्मा को अराई व पप्पू सिंह राठौड़ को उपखण्ड पुष्कर से सम्मानित किया गया। ग्रामीण पत्रकारों के हितों में कार्यरत ग्रामीण पत्रकार समिति के वर्तमान में तीन जिलों में कार्यकारिणी बनी हुई है। जो पत्रकारों पर आने वाली किसी भी समस्या का समाधान एकजुटता से करती है। समिति की कार्यकुशलता और पत्रकारो की समस्याओं पर जागरुक होकर कार्य करते रहने पर दिनों दिन सदस्य जुड़ते जा रहे , जो एकजुटता की मिसाल बन रही है।