लोहरवाड़ा में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम

लोहरवाड़ा में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकट ग्राम लोहरवाड़ा में जाट मोहल्ला मे स्थित नवनिर्मित मंदिर पर भगवान लक्ष्मी नारायण की मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना का आयोजन 8 जून से 10 जून तक होगा । ग्राम के पंचायत समिति सदस्य रामधन जाट ने बताया कि धार्मिक आयोजन में 8 जून को 101 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई । वही 9 जून को मूर्ति देव पूजन हवन पाठ किया गया । वही 10 जून को प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक मूर्तियों का नगर भ्रमण व शोभायात्रा धूमधाम से गांव के चारों ओर निकाली जाएगी । आयोजन में मुख्य आचार्य पंडित महावीर प्रसाद व पंडित विष्णु शर्मा , राजू दाधीच सहित अन्य पंडितो के सानिध्य मे मन्त्रोच्चारण के साथ वैदिक रीति से पूजन हो रहा है । वही 10 जून को 12:15 बजे मूर्ति प्रतिष्ठा का आयोजन वह कलश स्थापना की जाएगी । मन्दिर पुजारी धर्मराज वैष्णव ने बताया कि इस मौके पर हजारों लोग इस धार्मिक आयोजन में शिरकत करेंगे । वही मूर्ति स्थापना के पश्चात महा आरती की जायेगी । इसके पश्चात विशाल भंडारे भोजन प्रसाद करवाया जाएगा । इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक रामस्वरूप लांबा , पूर्व विधायक महेंद्र सिंह गुर्जर , पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर सहित क्षेत्र के कहीं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होंगे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment