हिंगलाज माता मन्दिर से दानपेटी तोडकर रूपये चुराने की वारदात का खुलासा , तीन अपराधी गिरफ्तार

हिंगलाज माता मन्दिर से दानपेटी तोडकर रूपये चुराने की वारदात का खुलासा , तीन अपराधी गिरफतार

दिव्यांग जगत / बाड़मेर / रघुवीर शर्मा

अज्ञात मुलजिमानो द्धारा दिनांक 23.08.2022 की मध्य रात्री मे देवडो की बस्ती रेडाणा मे स्थित हिंगलाज माता मंदिर की दानपेटी तोडकर रूपये चुराकर ले जाने की रिपोर्ट प्राप्त होने पर प्रकरण दर्ज कर अज्ञात मुलजिमानों की तलाश शुरू की गई ।
पुलिस थाना रामसर के नेतृत्व में रतनाराम स.उ.नि. मय पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में गहनता से अनुसंधान करते हुए आसूचना व तकनिकी सहायता से उक्त घटना में वांछित संदिग्ध 01. पीराराम उर्फ पीरचंद पुत्र पारूराम जाति भील उम्र 30 साल 02. रेशमाराम पुत्र शंकरलाल जाति भील उम्र 25 साल 03. गोतमराम पुत्र नानकाराम जाति भील उम्र 23 साल निवासी सोमाणियो की ढाणी , गेंहु पुलिस थाना ग्रामीण बाडमेर , व एक विधि से संघर्शरत किशोर को निरूद्ध किया जाकर गहनता पूछताछ करने पर उक्त वारदात को अंजाम देकर दानपेटी मे से रोकड रूपये 1,84,000 चुराकर ले जाना स्वीकार किया है । उपरोक्त तीनो मुलजिमानो व विधि से संघर्शरत किशोर से चुराये हुए रूपये बरामद करने की कार्यवाही की जा रही है । प्रकरण में गिरफ्तार सुदा मुलजिमानों से पूछताछ व अनुसंधान किया जा रहा है ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment