बासक बाबा धाम पर स्थापित ओकाश्वेर महादेव मंदिर पर हुई सहस्त्र जलधारा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के कोटा रोड , राधास्वामी सत्संग न्यास के पीछे स्थित बासक बाबा धाम पर स्थापित ओकाश्वेर महादेव मंदिर पर सोमवती अमावस्या पर सहस्त्र जलधारा का आयोजन रखा गया । धाम के उपासक रणजीत महाराज ने बताया कि सहस्त्र जल धारा कार्यक्रम पंडित दिनेश दाधीच व साथी पंडित विष्णु शरण शास्त्री , कपिल शर्मा , रतनलाल ओझा व भागचन्द शर्मा ने शिव महिमा स्त्रोतों का पाठ किया । कार्यक्रम मे खारी के लाम्बा से संत रामदास जी महात्यागी , सदर थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा , मन्दिर समिति सदस्य सुभाष सोनी , नवल मेहरा , सुरेश मेहरा , रणजीत जाट आवडा , अरविंद चोधरी सहित कई भक्त गण उपस्थित थे । सहस्त्र धारा के पश्चात ब्रह्म भोज भी रखा गया ।