राजगढ़ धाम पर नशा त्यागने को उठे हजारो हाथ
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर जिले के सुप्रसिद्ध सर्वधर्म धार्मिक स्थल श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ पर रविवार को श्रद्धालुओ की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। धाम के उपासक चम्पालाल महाराज ने सर्वप्रथम मंदिर परिसर में बाबा भैरव व माँ कालिका के साथ चक्की वाले बाबा तथा सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की पूजा अर्चना की। चम्पालाल महाराज के सानिध्य व धर्मेन्द्र राठौड़ अध्यक्ष पर्यटन विकास निगम के मुख्य आतिथ्य एवं श्री मसाणिया भैरव धाम चैरीटेबल ट्रस्ट राजगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश के साथ सम्पूर्ण देश पूर्णतया नशामुक्त हो जिसके लिये मुख्य मंदिर चक्की वाले बाबा के मंदिर से धाम तक विशालकाय रैली को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना कर श्रद्धालुओ को स्वेच्छा से नशा मुक्ति का संकल्प दिलवाया। रैली में देश और राष्ट्र के खुशहाली की यही पहचान नशा मुक्त हो हर ईन्सान के नारो से राजगढ़ गांव को गुजायमान कर दिया। धाम की और से ठा.प्रेम सिंह गौड़,रमेश सेन,अविनाश सेन एवं राहुल सेन ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र राठौड का साफा, शॅाल व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। अन्य स्थानो से आये श्रद्धालुओ ने भी राठौड चेयरमेन राठौड का स्वागत सत्कार किया। चेयरमेन राठौड़ ने बाबा भैरव माँ कालिका के दर्शन कर सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना कर चम्पालाल महाराज से आशिर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र राठौड ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजगढ़ धाम वास्तव में एक चमत्कारी धाम पर जहा पर महाराज द्वारा जो नशा मुक्ति का काम किया जा रहा वास्तव में काबिले तारीफ है । हमारी सरकार द्वारा भी नशा मुक्ति के लिये मुख्यमंत्री द्वारा अभियान चलाये जा रहे है । जिसमे राजगढ़ धाम की भी अहम भूमिका है। राठौड ने भी सभी श्रद्धालुओ से यही अपील करी की महाराज की प्रेरणा से सभी को नशे का पूर्णतय त्याग करने का संकल्प लेना चाहिये। राजगढ़ धाम पर किसी प्रकार का दान,चन्दा,चढावा आदि स्वीकार नही किया जाता जो अन्य मंदिरो में ये देखने को नही मिलता है जो कि अपने आप में एक अनूठी मिसाल है। राजगढ़ धाम पर जब भी बाबा का बुलावा आता है मै दौडा चला आता हूँ। धाम पर जो भी सच्ची आस्था के साथ आता है भैरव व मा काली सभी के मनोरथ पूर्ण करते है । तत्पश्चात् श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए महाराज ने कहा कि नशा विनाश का मूल कारण है व नशा ही समस्त बुराईयों की जड़ है सभी को नशे का त्याग करना चाहिए। धाम पर आए हजारों श्रद्धालुओं ने चम्पालाल महाराज की प्रेरणा स्वरूप अपने दोनों हाथ उठाकर जीवन में दोबारा नशा नहीं करने का संकल्प लिया। धाम पर भारी भीड़ के चलते श्रद्धालुओ को अपनी बारी के लिये घण्टो तक इन्तजार करना पड़ा जिसके बाद सभी ने बाबा भैरव,माँ कालिका के दर्शन करते हुए सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ कर परिक्रमा कर चमत्कारी चिमटी प्राप्त करने के पश्चात मुख्य स्थान चक्की वाले बाबा के मंदिर पर राजा रानी कल्पवृक्ष के भी परिक्रमा कर अपने परिवार के खुशहाली के लिये मन्नत माँगी। धाम पर धर्मेन्द्र राठौड़ अध्यक्ष पर्यटन विकास निगम, राजेन्द्र राठौड़ अति आबकारी आयुक्त, पार्षद नौरत गुर्जर, महावीर मीणा थाना अधिकारी नसीराबाद सदर, भौम सिंह चौकी प्रभारी राजगढ़ शिवराज सिंह पलाड़ा, नितिन शर्मा, ठा.प्रेम सिंह गौड़, रमेश सेन, अविनाश सेन, राहुल सेन, मानसिंह सरपंच नान्दला, दिलीप राठी सरपंच श्रीनगर, डॉ सदानन्द विशवास, राजू चावडा, कैलाश सेन, उज्जवल राठौड, कमल पंडित, कमल सुनारीवाल, प्रकाश रांका, ओमप्रकाश सेन, पदम जेन, शंकर नाथ, राजू गुर्जर, सलीम, कुल्दीप आदि मौजूद रहे।