मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
दिलवाडा पुलिया के पास लीकेज पाइप लाइन से रोजाना बह रहा है हजारों गैलन पीने का पानी
जलदाय विभाग नहीं ले रहा कोई सुध
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम दिलवाड़ा स्थित एन एच हाईवे 79 दिलवाड़ा पुलिया के पास चौराहे पर बिसलपुर पाईप लाईन के क्षतिग्रस्त पाइप लाइन से रोजाना हजारों गैलन पीने का पानी व्यर्थ बह रहा है । पानी बनी पुलिया के अन्दर से रोड पर बह रहा परंतु जलदाय विभाग की ओर से करीब 8 माह से बह रहे व्यर्थ पानी की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। क्षेत्रवासियों व ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विभाग को टूटी हुई पाइपलाइन को दुरुस्त कराने की बारे में अवगत कराया जा चुका है । लेकिन जलदाय विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है । जिससे मार्ग पर निकलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । बहते हुए पानी की वजह से कई बार मार्ग पर गाड़ियां स्लिप होने से कई एक्सीडेंट हो चुके है । परंतु प्रशासन इस ओर अपनी आंखें मूंदे बैठा हुआ है। शहर व ग्रामीणों को पीने का पानी की वैसे ही किल्लत है । परन्तु यहां सड़को पर बहते हुए पानी की कोई सुध नही ले रहा।