रामपुरा तेजाजी धाम पर लगी विशेष चौकी, हजारों श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहरवाडा के अन्तर्गत वीर तेजाजी बासक बाबा रामपुरा धाम पर गुप्त नवरात्रि समापन के अवसर पर गादीपति रतन लाल प्रजापत महाराज के सानिध्य मे शनिवार दशमी पर बासक बाबा की विशेष चौकी लगी । इस अवसर पर राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों से भी हजारों श्रद्धालु रामपुरा धाम पहुंचे।
मंदिर में शुक्रवार की रात्रि भव्य जागरण कार्यक्रम हुआ और शनिवार को अलसुबह ब्रह्म मुहूर्त मे विशेष पूजा अर्चना के साथ चौकी का शुभारंभ हुआ।
साथ ही धाम आचार्य पंडित रामरतन शर्मा के सानिध्य मे दोपहर से पहले पूर्णीहुति हुई । विशेष चौकी पर शनिवार को करीब 250 किलो प्रसाद वितरण किया गया।
धाम अध्यक्ष ने बताया इस बाबा के स्थान से कोई भी आज तक निराश नही लौटा । यहां जिसने भी शुद्ध मन और पूरी श्रद्धा और विश्वास से जिसने जो भी मांगा सबको यहाँ मनवांछित फल की प्राप्ति हुई है।
धाम पर टँगे पालने भी इस बात का सूचक है की बाबा ने सेंकडो निसंतानों को भी सन्तान प्राप्ति का आशीर्वाद दिया है।
इस मौके पर धाम अध्यक्ष चतर सिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष किशन गोपाल अग्रवाल, यात्री व्यवस्थापक गोकुल सैनी, पुजारी हरिराम जांगिड़, रतन वैष्णव, ओम प्रकाश दाधीच, कालु शर्मा, घनश्याम वैष्णव, धाम समिति सदस्य किशन शर्मा, सौरभ सेन, हर्षित सेन, पप्पू प्रजापत, ओम प्रकाश माली, संदीप प्रजापत और गोपाल नट ने उपस्थित होकर विशेष सेवाएं प्रदान की।