भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात से हजारों कार्यकर्ता जयपुर सचिवालय महा घेराव में पहुंचेंगे

भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात से हजारों कार्यकर्ता जयपुर सचिवालय महा घेराव में पहुंचेंगे

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । भारतीय जनता पार्टी अजमेर द्बारा 1 अगस्त को नहीं सहेगा राजस्थान के तहत जयपुर मे सचिवालय का घेराव करेंगे । अजमेर जिला संयोजक शक्ति सिंह रावत ने बताया कि अजमेर देहात से 1 अगस्त को जयपुर सचिवालय महाघेराव कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे । कार्यक्रम के अनुसार अजमेर देहात के कुल शक्ति केंद्र 221 से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बसों के माध्यम से एवं निजी वाहनों से लगभग 200 बसो , 500 निजी वाहनो से भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ता जयपुर पहुंचेंगे। जिनकी सूची रावत ने प्रदेश को सौंप कर विस्तृत जानकारी दी। प्रत्येक विधानसभा से कार्यकर्ता किस रूट से पहुंचेंगे , बसों में वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था कैसी रहेगी जानकारी दी । अमरूदों के बाग मे पार्किंग व्यवस्था रखी गई है । चेक पोस्ट किशनगढ़ टोल नाके के पास स्थापित किया जाएगा। नहीं सहेगा राजस्थान शक्ति केंद्र प्रभारी के मोबाइल नंबर वाहनों की प्रभारी सहित सूची जिला प्रभारी को सुपुर्द की प्रदेश कार्यालय से कंट्रोल रूम से महाघेराव में पहुंचने वाले प्रत्येक कार्यकर्ताओं से जानकारी प्राप्त कर कार्यकर्ताओं को असुविधा नहीं हो इसको लेकर भी चर्चा की गई। रावत ने बताया देहात भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी , शक्ति केंद्र बूथ पर पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को जयपुर लाने हेतु निमंत्रण दिया गया । ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश का माहौल है । जिस प्रकार कांग्रेस सरकार अपने झूठे वादे कर सत्ता में आई , वादे पूरे नहीं किए , किसानों के साथ धोखा किया , युवाओं के साथ धोखा किया , प्रदेश में बढ़ते महिला अत्याचार , कांग्रेस सरकार मैं 17 बार पेपर लीक हुए , जिससे युवाओं के साथ धोखा हुआ , युवा अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं , जिसका जवाब आने वाले चुनाव में कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए युवा तैयार है ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment