मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
नसीराबाद मे इस बार भी दशहरा मेला नही भरने से दुकानदारों के साथ ग्रामीणों मे भी छाई निराशा
अजमेर जिले के नसीराबाद मे हर वर्ष दशहरा मेला रावण मैदान मे भरता है । जिसमे शहर के दुकानदारों के साथ आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से दुकानदार आकर दुकाने लगाकर व्यवसाय करते है । जिसमे अजमेर जिले के बहार से कई गन्ना व्यापारी भी थोक के भाव से गन्ना लाकर माल बेचते है । लेकिन दो वर्ष से कोराना के कारण सबका व्यवसाय चोपट हो गया । इस वर्ष कुछ उम्मीद बनी थी , लेकिन प्रशासनिक आदेशो मे मेला नही भरने से छोटे मोटे दुकानदार जो खिलोने , चाट , पकोडी , गुब्बारे बेचकर जीवन व्यापन करते है निराश हो रखे । फिर भी कुछ झुले वाले व कुछ मनिहारी वाले , गुब्बारे बेचने वाले दुकानदार इस आस से दशहरा मैदान मे आये कि क्या पत्ता प्रशासन आदेश कर दे व मेला भर जाये । दिव्यांग जगत के सवांददाता ने मेला मैदान का अवलोकन कर जानकारी ली । जिससे कन्टोन्मेंट के सफाई कर्मचारी भी बोर्ड के आदेश पर मेला मैदान के बहार सफाई करने मे जुटे हुए थे । लेकिन वो भी बता नही पा रहे थे कि मेला भरेगा या नही । मेला मैदान के बहार छोटे दुकानदारों का आना जारी पर सब असजस मे बैठे नजर आ रहे । कन्टोन्मेंट व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा वहां आकर जाकर अभी तक मेला भरने की जानकारी नही दी गई है ।