यह हैं वजह : इसलिए लगे सीएम के बेटे वैभव गहलोत पर आरोप

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे  वैभव गहलोत सहित 15 लोगों पर छह करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। राजस्थान में ई-टॉयलेट बनाने का टेंडर दिलाने के नाम पर यह धोखाधड़ी की गई है। इस मामले में महाराष्ट्र की नाशिक पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। इस मामले को लेकर भाजपा सरकार पर हमलावर हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष पूनियां ने ट्वीट कर सीएम पर हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री गहलोत से स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है।

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के नाशिक में अदालत के आदेश पर वैभव गहलोत सहित 15 अन्य लोगों पर राजस्थान में ई-टॉयलेट बनाने का टेंडर दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का केस दर्ज हुआ है। मामले में छह करोड़ के भ्रष्टाचार की बात सामने आई है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार नाशिक पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि जिस वैभव गहलोत के खिलाफ केस दर्ज हुआ है वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे ही हैं या फिर कोई और है।  

वैभव गहलोत समेत 15 लोगों के नाम शामिल
प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस कथित भ्रष्टाचार के इस मामले में नाशिक के गंगापुर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ है। इस रिपोर्ट में वैभव गहलोत सहित 15 लोगों के नाम शामिल हैं। अन्य लोग जोधपुर और अहमदाबाद के बताए जा रहे हैं। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कसा तंज 
धोखाधड़ी के मामले में वैभव गहलोत का नाम सामने आने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने ट्वीट कर निशाना साधा है। पूनियां ने अपने ट्वीट में सीएम गहलोत को घेरते हुए लिखा है कि, ‘मुख्यमंत्री जी के सुपुत्र का नाम इन मराठी खबरों में सुनाई दे रहा है। माननीय मुख्यमंत्री जी को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, राजस्थान की जनता सिर्फ सच्चाई जानना चाह रही है’।  

Author: admin

Comments (0)
Add Comment