राजस्थान के पाली जिले की देसूरी तहसील में रणकपुर का चौमुखा जैन मंदिर अवस्थित है, जो शिल्प की दृष्टि से अद्वितीय है.
रणकपुर गांव में स्थित भगवान आदिनाथ समर्पित यह मंदिर मेवाड़ के महाराणा कुंभा के शासनकाल में धरण क शाह द्वारा 1439 ई. मे बनवाया गया था.
रणकपुर का विशाल मंदिर 1444 स्तंभों पर स्थित है. किसी भी कोण से कोई व्यक्ति यदि खड़ा हो तो भगवान के दर्शन में कोई स्तंभ आड़े नहीं आता.
जो भी हो, रणकपुर का जैन मंदिर, जिसे स्तंभों का वन भी कहते हैं, आज भी अपने अद्भुत स्थापत्य कला एवं शिल्प की दृष्टि से दर्शनीय है.