झड़वासा हाइवे 48 पर बीती रात चोरों का धावा,एक होटल मे रखे सामानो पर किया हाथ साफ

झड़वासा हाइवे 48 पर बीती रात चोरों का धावा
एक होटल मे रखे सामानो पर किया हाथ साफ
—————––———

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड के झड़वासा में हाइवे 48 पर एक होटल पर चोरों ने देर रात धावा बोल होटल मे रखा सामान ले उडे।
मंगलवार बीती रात झड़वासा से बांदनवाड़ा की तरफ हाइवे 48 पर एक किलोमीटर दूर झड़वासा के रामधन पंवार की होटल पर चोरों ने हाथ साफ कर एक इन्वेटर, बडी बैटरी, एक गैस की टँकी व करीब दस हजार के गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, बिस्किट व अन्य सामान चोरी कर ले गए।
रामधन मंगलवार सुबह होटल खोलने गए तब दुकान का शटर टूटा हुआ और सारा सामान बिखरा मिला । जिस पर रामधन ने झडवासा पुलिस को सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर रामधन की रिपोर्ट पर अज्ञात चौरो के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment