देरांठू मे बीती रात कई घरो मे चोरों ने दी दस्तक

देरांठू मे बीती रात कई घरो मे चोरों ने दी दस्तक

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के नजदीक देरांठू कस्बे मे बीती रात चोरो ने कई घरो मे दस्तक दी , लेकिन सभी जगह जाग हो जाने से चोर कीमती सामान नही ले जा सके । जानकारी के अनुसार बुधवार की रात 1 से 2 बजे के बीच चोरों ने नन्दलाल मेघवंशी के मकान के पीछे गेट के ताले को तोडकर गेलरी मे आये , वहां कमरे के जगले से ग्रील बहार निकाल कमरे मे घुस गए । कमरे मे कीमती सामान नही होने के साथ खटपट से जाग हो जाने से भाग गए । वही चोरो ने ताराचंद पापडिया , नन्दा जी पापडिया , छोटू जाट चाट वाले , कैलाश जाट व मुन्ना कुम्हार के घरो मे घुस चोरी करने का प्रयास किया । लेकिन कुछ घरो मे ताले तोडने व कपडे बिखेर देने के बाद भी उनके हाथ कुछ नहीं लगा । फिर भी कस्बे मे दहशत हो गई । अब कस्बे वासी घरो के बहार लाईट जलाकर व सावचेत होकर पहरेदारी मे लग गए है ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment