चोरों ने 50 हजार नगदी और चांदी पर किया हाथ साफ

चोरों ने 50 हजार नगदी और चांदी पर किया हाथ साफ

रणजीत राम / दिव्यांग जगत

लाडनूं। थाना क्षेत्र के निम्बी जोधा में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। चोरों ने सूने पड़े मकान को निशाना बनाते हुए नगदी व कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय घर में कोई नहीं था। इस सम्बंध में पीड़ित राकेश ओझा ने निम्बी जोधा पुलिस चोकी में शिकायत दर्ज करवाई है।
निम्बी जोधा के पंडितों के पास में हुई चोरी के दौरान घर के मुख्य घर का दरवाजा तोड़ने के बजाय खोला गया है। पीड़ित राकेश ओझा ने बताया कि वो कुछ माह से परिवार के साथ डीडवाना रह रहे थे। इस दौरान पीछे से चोरी की वारदात हो गई। घर आने के बाद जब मुख्य दरवाजा खोला तो सारे कमरे खुले और घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ पड़ा था। पीड़ित ने बताया कि कमरों में रखी अलमारियों के भी ताले तोड़े गए। अज्ञात चोरों ने घर में पड़े करीब 50 हजार की नगदी व आधा किलो चांदी पर हाथ साफ कर लिया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment