नसीराबाद के सदर बाजार मे अल सुबह चौरो का धावा 3 दुकानों के ताले तोड चोर हजारों की नगदी चुरा ले गये

नसीराबाद के सदर मे अल सुबह चौरो का धावा 3 दुकानों के ताले तोड चोर हजारों की नगदी चुरा ले गये

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के सदर बाजार मे शनिवार अल सुबह चोर 3 दुकानों के तांले तोड हजारों रुपये की नगदी व सामान चुरा ले गये । जिस पर हनुमान चोक से किशन बूट हाऊस के योगेश बुलचंदानी ने सिटी थाने मे रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि चोर उसकी दुकान का ताला तोड शटर ऊचा कर गल्ले मे रखे 30,000 रुपये नगद व खुल्ले पैसे चुरा ले गए । जिस पर सीटी पुलिस ने मौका मुआयना कर आसपास की दुकानों से सीसीटीवी फुटेज देखे । जिसमे सुबह 4.40 बजे के करीब एक युवक बाजार मे हाथ मे लकडी का डंडा लेकर निकलता हुआ नजर आ रहा है । जिस पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्यवाही शुरू कर दी है । वही पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे हुई चौरीयो पर चौरो के हौसले बुलंद नजर आते नजर आए ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment