देरांठू मे दिन दहाडे एक किसान के घर मे घुस चोरो ने लाखों रुपए का माल उडाया

मुकेश वैष्णव / दिव्यांग जगत / अजमेर

देरांठू मे दिन दहाडे एक किसान के घर मे घुस चोरो ने लाखों रुपए का माल उडाया

अजमेर जिले के नसीराबाद के नजदीक देरांठू मे आज दिन दहाडे दिन मे 11 बजे चोरों ने एक किसान परिवार के घर मे घुस लाखों रुपए का माल चोरी कर ले गए । जानकारी के अनुसार देरांठू के फडौल्या मोहल्ले मे शेतान फडौल्या के परिवार वाले घरो के अन्दर कमरो के ताले लगा खेतो पर गए हुए थे । शेतान की मां घर के मुख्य दरवाजे के कुन्दी लगाकर पास के बाडे मे जानवरों को पानी पिलाने गई थी । बाडे मे वापस आने पर मुख्य गेट खुला मिला व अन्दर कमरो के ताले टुटे मिले , अलमारियों से कपडे आदि नीचे बिखरे मिले । वो भाग कर बहार आई मोहल्ले वालो को बताया । चोरी की सूचना मिलते घर वाले खेतो से वापस आये । चोरी की सूचना गांव मे मिलते ही ग्रामीणों की भीड इकट्ठी हो गई । चोरो ने दो कमरे के ताले तोड़कर अलमारियों को खोल कर रसाल पत्नी महावीर की कणकती व 6000 रुपये नगद ले गए । वही नाराज पत्नी शैतान के अलमारी से तीन पाव की कडिया , दो जोडी आईला पाव पाव भर की , आधा किलो की कणकती , आधा तौले की मुरक्या , पांच मादलिया , चारना भर का एक बोर , एक बाली व 30000 रुपये नगद ले गए । कपडे व सोने के आईटम की डिबिया बहार पटक गये । चोरी से गरीब किसान परिवार की हालत खराब हो गई । परिवार की महिलाओं का रो रो कर हाल बुरा हो गया । इस सम्बन्ध मे ग्रामीण थाना पुलिस को सूचना दी गई।

ग्रामीणों ने फैरी वालो को पकड़ा
चोरी की सूचना पर गांव मे फैरी लगाकर सामान बैचने वालो चार व्यक्तियो मे से तीन को ग्रामीणों ने पकडकर पूछताछ की । जो पीसांगन क्षेत्र के बता रहे है ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment