प्रशासन और किसानों में समझौता, पीड़ित परिवारों को 45 लाख, होगी न्यायिक जांच

लखीमपुर में कल चार किसान समेत कुल 8 लोग मारे गए थे। किसान जहां घटना के लिए केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा पर आरोप लगा रहे हैं वहीं केंद्रीय मंत्री का कहना है कि विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों में मौजूद ‘‘कुछ तत्वों’’ द्वारा भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं और एक ड्राइवर को पीट-पीट कर मार डाला गया।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में कल हुई हिंसक घटना के बाद से सियासत तेज हो गई है। रात में पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए निकलीं कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित कई नेताओं ने लखीमपुर जाने का ऐलान किया हुआ है। दरअसल कल उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे से पहले किसानों के प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। किसानों ने इस घटना के लिए केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को जिम्मेदार ठहराया है जबकि केंद्रीय मंत्री का कहना है कि विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों में मौजूद ‘‘कुछ तत्वों’’ द्वारा भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं और एक ड्राइवर को पीट-पीट कर मार डाला गया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment