गांव में मचा कोहराम,एक साथ उठी 5 अर्थियां

चूरू. सादुलपुर तहसील के गांव ख्याली में शनिवार को एक साथ घर से पांच अर्थियां उठी तथा पिता-पुत्र पुत्री भतीजा एवं घर की बहू का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। घटना से गांव के हर व्यक्ति की आंखें नम थीं। गांव के समुंदर ङ्क्षसह की तो दुनिया उजड़ गई सड़क दुर्घटना में समुद्र ङ्क्षसह के परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। सुबह गांव में एक साथ पांच शव पहुंचे जबकि 6 वर्षीय बालिका के शव को सूरजगढ़ ले जाया गया। पूरे गांव में शोक की लहर छाई हुई थी अंतिम संस्कार से पहले गांव में चूल्हे तक नहीं जले। शुक्रवार शाम को सभी मृतकों के शव सिधमुख मोड़ पहुंच गए थे। रात बीतने के बाद सुबह शव गांव पहुंचे तो घर में कोहराम मच गया गांव के बड़े लोग और बुजुर्ग महिलाएं पीडि़त परिवार की महिलाओं को सांत्वना देकर संभाल रही थी बूढ़ी आंखों ने दी ताकत समुद्र ङ्क्षसह बड़े पुत्र चेनङ्क्षसह पोता उदय भान ङ्क्षसह प्रवीण ङ्क्षसह पोती मधु कंवर तथा पुत्रवधु मंजू कंवर की एक साथ अर्थी उठी तो बूढ़ी आंखों ने भी हार मान ली। शव यात्रा में समूचा गांव तथा आसपास गांव के लोगों सहित बसपा नेता मनोज न्यांगली मुख्य खेल अधिकारी कोच वीरेंद्र ङ्क्षसह पूनिया, निर्मला ङ्क्षसगल, प्रधान विनोद देवी पुनिया, राजेंद्र कालरी, सुरेंद्र ङ्क्षसह ङ्क्षसघल, भाजपा नेता महावीर पुनिया, भाजपा देहात अध्यक्ष सत्यवीर ङ्क्षसह पुनिया, भाजपा नेता वेद प्रकाश पूनिया, कृष्ण भाकर, सरपंच भाला राम मेहरा, अमरपुरा धाम के महंत सुरेंद्र ङ्क्षसह राठौड़, आरएलपी के नेता अनूप पूनिया आदि ने भागीदारी निभाई तथा पीडि़त परिवार को सांत्वना दी ग्रामीणों ने मोक्ष भूमि में दो चिता बनाकर मृतकों का अंतिम संस्कार किया ग्रामीणों ने पहली चिता में चैन ङ्क्षसह तथा उसका पुत्र उदय भान ङ्क्षसह तथा भतीजा प्रवीण ङ्क्षसह के शव का एक साथ चिता बनाकर अंतिम संस्कार किया। वहीं दूसरी चिता में समुद्र ङ्क्षसह की पोती मधु कंवर और पुत्र वधू मंजू कंवर के शव का अंतिम संस्कार किया गया। गौरतलब है कि समुद्र ङ्क्षसह के परिवार में बड़ा पुत्र चैन ङ्क्षसह दूसरा पुत्र पवन ङ्क्षसह दोनों भाई अपने परिवार और बच्चों को लेकर गुरुवार रात्रि को जयपुर से जोधपुर के पास स्थित अपनी कुलदेवी माता नागणेची माताजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। अल सुबह पुलिस थाना बिलाड़ा के गांव झुरली फंटा नेशनल हाईवे पर पहुंचे तो एक ट्रक चालक ने ट्रक को लापरवाही से चलाते हुए उनकी जीप को टक्कर मार दी जिसके कारण जीप में सवार पवन ङ्क्षसह के पुत्र प्रवीण ङ्क्षसह और उनकी पत्नी मंजू कंवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चैन ङ्क्षसह के पुत्र उदय भान ङ्क्षसह और पुत्री मधु कंवर तथा परिवार की ही विरेंद्र ङ्क्षसह की छह वर्षीय पुत्री दर्पण कंवर की भी मौत हो गई थी।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment