दिव्यांग जगत / फागलिया / रघुवीर शर्मा
65 वी पंचायत स्तरीय( 11 वर्ष) खेल कूद प्रतियोगिया के समापन में उमड़ा सैलाब
खेलो से सर्वागीण विकास
सभव:-मेघवाल
फागलिया 03.12.2021शुक्रवार:- ग्राम पंचायत एकल के राउप्रावि एकल में आयोजित 65 वी पंचायत स्तरीय( 11 वर्ष) खेल कूद प्रतियोगिया के समापन एव नव क्रमोन्नत विधालय की नाम पट्टिका के अनावरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि चोहटन विधायक पदमाराम मेघवाल ने कहा कि खेल ही जीवन का मूल आधार है एवम खेल से सर्वागीण विकास सभव है खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए,कार्यक्रम के दौरान विधायक ने विधालय भवन निर्माण हेतु 3 भवन स्वीकृति की घोषणा की तथा विधालय भवन मरम्मत की घोषणा ग्राम पंचायत एकल के फंड से करने की घोषणा की!पूर्व राज्य मंत्री राज सरकार श्री गफूर अहमद ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ खेल जरूरी है ,अल्पसंख्यक समुदाय से शिक्षा से जुड़ने का आग्रह किया!सेड़वा एसीबीओ हीराराम चौधरी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र अभी भी शिक्षा की दृष्टि से पिछड़ा हुआ है ज्यादा से ज्यादा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आग्रह किया केवल एक शिक्षा हैं जिससे व्यक्ति पहचान व राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभा सकता है!कार्यक्रम का सचालन केशाराम मण्डा व मोहनलाल हुड्डा ने किया !निर्णायक की भूमिका जगदीश हुडडा, गंगाराम हुड्डा,यशपाल डऊकिया, संजय राव,जयंतीलाल,अलाना खान ,वीणा डामोर,निरजन जी,कर्मवीर ने निभाई!आभार मीर मोहम्मद ,रामचन्द सारण,रेखाराम सारण,गोकला राम हुड्डा,लाधुराम मण्डा ओमप्रकाश हुड्डा,रुघवीर हुड्डा रतनाराम वाम्भू,धर्मेन्द्र ,कालूराम सारण ज्ञापित किया!