अजमेर मे युवक की लाश मिलने से मचा हडकंप
पेड पर फंदा बनाकर किया सुसाइड, एफएसएल ने जुटाए सबूत
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर के रसलपुरा गांव के खेतों में बुधवार को पेड़ से लटकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हुए और अलवर गेट थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया गया। बॉडी को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। अलवर गेट थाना पुलिस मृतक की शिनाख्त करने के साथ ही आत्महत्या के कारणों को लेकर जांच में जुटी है। अलवर गेट थाने के एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार को रसलपुरा गांव के ग्रामीणों ने थाने पर युवक की लाश मिलने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस उप अधीक्षक सुनील सिहाग, थानाधिकारी श्याम सिंह चारण और थाने का जाब्ता मौके पर पहुंचे घटनास्थल का जायजा लिया गया। एएसआई ने बताया कि मृतक के द्वारा रस्सी से पेड़ पर लटककर सुसाइड किया गया है। मौके पर बॉडी पेड़ से नीचे गिरी हुई पड़ी थी। आसपास के क्षेत्र में युवक की शिनाख्त करने के लिए पता किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। जिसके बाद बॉडी को जेएलएन हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक की शिनाख्ती के लिए गांव के आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है। साथ ही सुसाइड के कारणों को लेकर भी जांच की जा रही है।
एफएसएल को मौके पर बुलाया
एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम के द्वारा मौके से साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। युवक की उम्र 30 से 35 के बीच की है। मामले में हर एंगल पर जांच की जा रही है। वही सिविल लाइन थाना पुलिस जांच में जुटी है ।