किसान से कोई प्यार नहीं, और जहां कांग्रेस सरकार वहां किसानों पर ध्यान नही, यही कांग्रेस नीति – कर्नल राज्यवर्धन

भारत कुमार शर्मा की रिपोर्ट अलवर
किसान से कोई प्यार नहीं, और जहां कांग्रेस सरकार वहां किसानों पर ध्यान नही, यही कांग्रेस नीति – कर्नल राज्यवर्धन
अपना हक मांगने वाले किसानों पर कांग्रेस राज में हो रहा लाठीचार्ज – कर्नल राज्यवर्धन
कांग्रेस किसानों का नाम पर साध रही अपना स्वार्थ – कर्नल राज्यवर्धनभाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड ने आज गंगानगर क्षेत्र में अपने हक के लिए प्रदर्शन कर रहें हजारों किसानों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने की घटना की घोर निंदा करते हुए कहा कि एक तरफ तो कांग्रेस देशभर में किसानों का हितेषी बनने का ढ़ोंग कर रही है वही राजस्थान की कांग्रेस सरकार अपना हक मांगने वाले किसानों पर लाठीचार्ज करवा रही है। कर्नल राज्यवर्धन ने कहा राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने फसलों के लिए किसानों को दिए जाने वाले पानी के नियम बदल दिए जिस कारण किसानों को कुछ दिनों के अंतराल में मिलने वाला पानी अब 32 से 35 दिनों में मिल रहा है। जिस कारण किसान सरकार से फसलों के लिए पानी और अपने धान की सरकारी खरीद की मांग कर रहें है। केन्द्र सरकार किसानों को यह दोनों चीजें देने के लिए तैयार है, लेकिन कांग्रेस को किसानों से ना तो किसी प्रकार की हमदर्दी है और ना ही उनपर ध्यान है। वह तो देशभर में किसानों से सहानुभूति दिखाने का ढोंग कर अपना स्वार्थ साधने की राजनीति कर रही है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने प्रदर्शन कर रहे किसानों से बातचीत करने के लिए ना तो अपने किसी मंत्री को भेजा और ना ही उन्हें मनाने के प्रयास किए गए, किसानों को कानून हाथ में लेने के लिए मजबूर किया गया और पुलिस द्वारा किसानों पर लाठीचार्ज करवाया गया जो पूर्णतया अनुचित है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment