पदनाम परिवर्तन से लैब टेक्नीशियन में खुशी की लहर है, किया अतिरिक्त काम
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लैब टेक्नीशियन संवर्ग की बहू प्रतीक्षित मांग पदनाम परिवर्तन को मंजूरी प्रदान कर दी है । अब लैब टेक्नीशियन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, सीनियर टेक्निशियन को सीनियर मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट एवं तकनीकी सहायक को टेक्निकल ऑफीसर व वरिष्ठ तकनीकी सहायक को लैब सुपरिटेंडेंट के पद से जाना जाएगा।
कोरोना में प्रदेश के लैब टेक्नीशियन ने जांच कार्य को भारत में श्रेष्ठ रखा था । अपनी जान की परवाह किए बिना कोरोना में विश्व स्तरीय भीलवाड़ा व रामगंज मॉडल लैब टेक्नीशियन के जांच कार्य के दम पर ही स्थापित हुए ।
1965 की शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक योग्यता से लैब टेक्नीशियन संवर्ग के पदनाम चले आ रहे थे, 2003 में योग्यता में संशोधन तो हुआ , लेकिन पदनाम परिवर्तन नहीं हो पाया । आज केडर की शैक्षिक और प्रशिक्षण योग्यता 12वीं साइंस डिग्री व डिप्लोमा है, जिसको देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया ।
लैब टेक्नीशियन संघ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह तथा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ दिलीप सिंह राठौड ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ का धन्यवाद प्रकट करते हुए बताया कि संवर्ग में पदनाम परिवर्तन से खुशी की लहर है। इसके लिए आज ड्यूटी आवर्श के बाद 2 घंटे अतिरिक्त लैब खोलकर आये मरीजो की जाँच की है । हम गांधीवादी मुख्यमंत्री जी का गांधीवादी तरीके से मरीज हित सर्वोपरि मानकर धन्यवाद प्रकट कर रहे हैं ।
संघ के पूर्व ज़िलाध्यक्ष चंद्रा राम चोपड़ा ने बताया की पूर्व के कई पद ऐसे थे कि पदोन्नति के बाद कार्मिकों में हीन भावना जैसा प्रतीत होता था , उसमें ऊर्जा का संचार नहीं हो पा पाता था । पदनाम परिवर्तन से कैडर में खुशी की लहर है । इस अवसर पर नेमीचन्द राजोरिया , हीरा लाल कटारिया , दीपचंद शर्मा , मोहित सेनी , देवेंद्र सेनी , राम सिंह , मुकेश वैष्णव , मनीष शर्मा , लोकेंद्र सिंह , धर्मेंद्र सिंह , भारती गोठवाल , भारती गहलोत , भावना , दीपक वर्मा , सोमराज , कैलाश , प्रियंका , अभिषेक जैन , अब्दुल कलाम सहित सेकड़ो की संख्या में लैब टेक्नीशियंस ने अधिक काम कर एक सकारात्मक संदेश दिया ।