फिर लहराया राठ व बानसूर तहसील का परचम

फिर लहराया राठ व बानसूर तहसिल का परचम

आशीष कुमार ने 100 मीटर रेस प्रतियोगिता मे यूथ गेम्स मे जीता गोल्ड मेडल

सुखराम मीणा / दिव्यांग जगत

अलवर- यूथ गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत यूथ गेम्स राजस्थान स्टेट चैंपियनशिप 2022 के अंतर्गत राजस्थान में आयोजित किये जा रहे यूथ गेम्स मे राठ क्षेत्र के होनहार प्रतिभावान छात्र आशीष कुमार मीणा पुत्र श्री हव. कैलाश चंद मीणा निवासी बसई चौहान ने बड़ागांव ( झुंझुनू )में आयोजित 19 व 20 अप्रैल को 100 मीटर धावक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता रहे!
गोल्ड मेडल विजेता आशीष कुमार मीणा ने 100 मीटर की दूरी मात्र 11 सेकंड में तय कर स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया!
जिससे की बानसूर तहसिल व आशीष के पैतृक ग्राम बसई चौहान मे खुशी और उल्लास का माहौल है!

जिसमें की ऑल इंडिया द्वारा चयनित उंडर 17 के 17 प्रतिभागियों ने 100 मीटर की रेस प्रतियोगिता में भाग लिया गया था, सफल प्रतिभागियों का ट्रायल बस्सी जयपुर में गत महीने में लिया गया था! ट्रायल में सफल होने वाले युवा खिलाड़ियों को बड़ा गांव झुंझुनू में आयोजित यूथ गेम्स मे भाग लेने के लिए चयनित किया गया था! वर्तमान मे यूथ गोल्ड मेडल विजेता आशीष बानसुर मे स्थित RCI स्कूल में कक्षा 9 th, A मे अध्ययनरत है!

यूथ गेम्स गोल्ड मेडल विजेता आशीष का कहना है की सफलता मे परिवार,माता पिता,आदरणीय फूफा जी का विशेष योगदान रहा जिन्होंने खेल क्षेत्र में अपना नाम रोशन करने की सलाह दी व समय समय पर मेरा मार्ग दर्शन करते रहे! आशीष कुमार के पिता कैलाश चंद भी भारतीय सेना मे अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे चुके हैं जो की वर्तमान में सेवानिवृत होकर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप मे अपनी पहचान स्थापित कर चुके है!

गौरतलब है की पिछले दिनों भालोजी बसई ( कोटपुतली ) की मेघावी छात्रा नेहा पुत्री श्री पूर्णमल जी मीणा द्वारा भी सम्पूर्ण प्रदेश में सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा मे अपने वर्ग में प्रथम व सर्वोच्च स्थान हासिल कर सम्पूर्ण राठ क्षेत्र का नाम सम्पूर्ण राजस्थान मे ऊचाँ किया था!

यूथ गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की कहानी दिव्यांग जगत की जुबानी :

खेलो इंडिया यूथ गेम की शुरुआत वर्ष 2018 में खेल मंत्री कर्नल राजयवर्धन सिंह राठौड़ द्वारा खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए की गयी है इस कार्यक्रम का आयोजन हर वर्ष जनवरी के महीने में किया जाता है | भारत देश के स्कूल तथा कॉलेज के बच्चे इस कार्यक्रम के हिस्सा ले सकते है | यह खेलो इंडिया यूथ गेम्स कार्यक्रम देश के युवाओ के बीच खेल को बढ़ावा देने के लिए और भारत देश को महान खेल राष्ट्र बनाने के मकसद से आरम्भ किया गया है |

खेलो इंडिया यूथ गेम के लाभ तथा विशेषताएं-

खेलो इंडिया यूथ गेम को वर्ष 2018 में खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ द्वारा आरंभ किया गया था।

प्रतियोगिता में पूरे भारतवर्ष से विभिन्न स्कूल तथा कॉलेज के बच्चे हिस्सा लेते हैं।

खेलो इंडिया यूथ गेम के माध्यम से देश के युवाओं के बीच खेल को बढ़ावा मिलेगा।

यूथ गेम की नोडल एजेंसी भारतीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया है।
इस योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के खेल होते हैं।

चयनित छात्रों को खेल कौशल के विकास के लिए स्कॉलरशिप भी प्रदान की जाती है।

वह सभी युवा जो यूथ गेम में हिस्सा लेना चाहते हैं वह अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ज़रूरी दस्तावेज़ (पात्रता )-

जिन बच्चो की आयु 17 वर्ष से कम है वह अंडर 17 श्रेणी में खेल सकते है

और जिनकी आयु 21 वर्ष से कम है और 17 वर्ष से अधिक है वह अंडर 21 वर्ग के खेल सकते है |

लाभार्थी किसी भी स्कूल का छात्र होना चाहिए

आधार कार्ड

बैंक अकाउंट पासबुक विवरण

जन्म प्रमाण पत्र स्कूल बोनफाइट प्रमाण पत्र

पहचान प्रमाण पत्र

पासपोर्ट साइज फोटो

साभार संकलन कर्ता-
सुखराम मीणा
प्रेस रिपोर्टर – दिव्यांग जगत

Author: admin

Comments (0)
Add Comment