मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
देरांठू मे रात्री को घर के बहार खडी मोटरसाइकिल चोरी
अजमेर । नसीराबाद के निकट देरांठू मे मगंलवार रात्रि 9 से 11 के बीच ढाबा मोहल्ले मे गोपाल भाल्या के घर के बहार लाँक लगाकर खडी RJ01 -SX -0117 मोटरसाइकिल ब्लेक कलर की साईन को कोई अज्ञात चोर उठा ले गया । गाडी चोरी होने का पत्ता लगते ही रात्रि मे ही घर व मोहल्ले वालो ने गांव मे सभी जगह पत्ता लगाया पर गाडी नही मिली । साथ ही बडवाल मोहल्ले मे भी एक खान के पास रह रहे घर के बहार से भी चोरों ने मोटरसाइकिल उठाने की कोशिश करी पर घर के सदस्यों की जाग हो जाने से चोर भाग गये । अब सरदी बढने के साथ ही चोरी की घटनाएं ज्यादा होगी । इससे ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की जरूरत है । साथ ही गांवो मे दिन मे बहार से आकर मोटरसाइकिलो पर घूमकर समान बेचने वालो से भी खासकर महिलाओं को भी सतर्क रहने की जरूरत है । ऐसे व्यक्ति दिन मे घरो की रैकी कर रात्री मे चोरी आदि की वारदातें करते है ।