नसीराबाद के राजकीय आर्युवैदिक चिकित्सालय मे चोरी

नसीराबाद के राजकीय आर्युवैदिक चिकित्सालय मे चोरी

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के गांधी चोक के आगे स्थित राजकीय आर्युवेदिक चिकित्सालय मे बीती रात चोरी हो गई । चिकित्सा प्रभारी डा. नीता शर्मा ने नसीराबाद सीटी थाने रिपोर्ट दर्ज कराते हुऐ बताया कि शहर के पदम चन्द धर्मचन्द राजकीय चिकित्सालय के आवसीय भवन मे विगत रात्रि को चोर स्नानघर से स्टील का नल , शोचालय से प्लश का वाँल , वाशवेशिन , नल आदि के साथ छत के ऊपर टंकी के लिए जा रही पाईप लाईन भी चुरा ले गए । चिकित्सा प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही कर इस क्षेत्र मे रात्रि गस्त लगवाने की मांग पुलिस विभाग से की है ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment