मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। बारिश के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जहरीले जानवर सर्प वगेरह बिलों से बहार आने लगे हैं। जिससे प्रतिदिन घरों में , खेतों में , आम रास्तों पर सर्प नजर आने लगे । घरों में सर्प घुसने लगे हैं, जिससे ग्रामीणों को सावधानी बरतनी पड रही । शनिवार को अल सुबह देरांठू के कुम्हार मोहल्ले में मिठ्ठू पुत्र नोरत कुम्हार द्बारा बनाये मिट्टी के चाय के सिकोरे उठाने लगा तो नीचे छुपे सर्प ने डस लिया। जिसे परिजनों ने नसीराबाद चिकित्सालय पहुंचाया, जहां सुधार नहीं होने अजमेर रेफर कर दिया। जहां अब हालात में सुधार की जानकारी मिली है। ग्रामीणों को बारिस के दौरान खेत , बाड़ों में कार्य करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।