मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद के निकटवर्ती देरांठू कस्बे के श्री श्याम महिला मण्डल ने बस स्टैण्ड स्थित बगीची शिव मन्दिर में भगवान भोले को मनाते हुए सामुहिक सुमधुर भजनों के साथ नृत्य करते हुए ,बारिस की रिमझिम फुहारों के साथ सावन का प्रथम सोमवार मनाया। कार्यक्रम के पूर्व श्री श्याम महिला मण्डल की सभी महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ के बिल्वपत्र चढ़ाकर, अभिषेक कर पूजा अर्चना करी । कार्यक्रम में श्री श्याम महिला मण्डल से चन्द्र कान्ता सोनी , सुमित्रा दाधीच, संतोष प्रजापत, विष्णु वैष्णव, सुशिला दाधीच, मधू लक्षकार, चन्द्र कान्ता दाधीच, आशा सोनी, रेखा सेठी, जसवन्ती देवी, संतोष दाधीच, अनु दाधीच, विजय लक्ष्मी दाधीच, संतोष देवी सोनी, मधू देवी पाराशर , मतिया सैन , जशौदा देवी भाजी, दौलत कवंर सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं । कार्यक्रम के पश्चात भगवान भोलेनाथ के भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।