ब्रिटेन की महारानी से भी अमीर हैं, नए ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक की पत्नी

ब्रिटेन की महारानी से भी अमीर हैं, नए ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक की पत्नी,

भारत के इस बिजनेसमैन से है खास रिश्ता

सुखराम मीणा/दिव्यांग जगत
ब्रिटेन- ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एक आश्चर्यजनक कदम उठाते हुए रविवार को घोषणा की कि वह कंजरवेटिव पार्टी के नेतृत्व की दौड़ में नहीं उतरेंगे और सबसे आगे चल रहे ऋषि सुनक ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री चुने जाने के करीब पहुंच गए हैं। जॉनसन (55) ने दावा किया कि उन्होंने 100 सांसदों की सीमा पार कर ली है, लेकिन टोरी (कंजरवेटिव) पार्टी की एकता के हित में उन्होंने आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया।
भारत को मिला दिवाली गिफ्ट –
एक लंबे अरसे के बाद आखिरकार ब्रिटेन के पीएम के नाम का ऐलान हो गया है. आखिरकार ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए पीएम होंगे। बता दें की ऋषि के सामने खड़ी पेनी ने अपना नाम वापस ले लिया है। एक बार पहले वे हारे लेकिन आखिरकार अंत में उनकी ही जीत हुई। ब्रिटेन वो देश है, जिसने भारत पर कई सालों तक राज किया और भारतीय मूल का व्यक्ति ही ब्रिटेन का पीएम होगा।

ऋषि सुनक व उनकी पत्नी के बारे में पूरी जानकारी-
बता दें कि ऋषि भारतवंशी हैं। उनका जन्म भले ब्रिटेन में हुआ लेकिन उनकी जड़ें हिंदुस्तान से जुड़ी हुई है। सुनक के दादा दादी का जन्म भारत में ही हुआ था। बाद में वो पूर्वी अफ्रिका चले गए। मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक अक्षता मूर्ति 42 साल की हैं। वे इंफोसिस में करीब एक बिलियन डॉलर के शेयर हैं। जिसकी कीमत करीब 76000 करोड़ रुपए के आसपास है। जिसके कारण वे ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से कहीं ज्यादा अमीर हैं।

ऋषि सुनक जब स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे, तभी उनकी मुलाकात इन्फोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता से हुई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई और 2009 में इन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। ऋषि सुनक और अक्षता की दो बेटियां कृष्णा और अनुष्का हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अभी ब्रिटेन की महारानी के पास 460 मिलियन डॉलर की ही संपत्ति है। इस हिसाब से अक्षता मूर्ति ब्रिटेन की महारानी से भी दो गुना ज्यादा अमीर हैं। ऋषि सुनक और अक्षता के पास कम से कम चार संपत्तियां हैं, जिनमें लंदन के अपस्केल केंसिंग्टन में 7 मिलियन पाउंड का पांच बेडरूम का घर और कैलिफोर्निया के सेंटा मोनिका में एक फ्लैट भी शामिल है। बता दें कि अक्षता मूर्ति वेंचर कैपिटल कंपनी कैटामारन वेंचर्स की भी डायरेक्टर हैं, जिसकी स्थापना उन्होंने 2013 में सुनक के साथ की थी।
पूर्व निवेश बैंकर और ऑक्सफोर्ड तथा स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के स्नातक ऋषि सुनक 2015 में यॉर्कशायर के टोरी गढ़ रिचमंड से संसद सदस्य चुने गए थे और फिर वह जल्द ही कनिष्ठ मंत्री से वित्त मंत्री के पद तक पहुंच गए। पिछले महीने, ब्रिटेन की तत्कालीन विदेश मंत्री लिज ट्रस ने भारतीय मूल के पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक को कंजरवेटिव पार्टी नेतृत्व के लिए मुकाबले में हराकर प्रधानमंत्री के तौर पर बोरिस जॉनसन का स्थान लिया था। तब ट्रस को 57.4 प्रतिशत और सुनक को 42.6 प्रतिशत मत मिले थे। प्रधानमंत्री पद की दौड़ के लिए लगभग आठ सप्ताह तक चले चुनाव अभियान के दौरान ऋषि सुनक ने कहा था, ‘‘हम जानते हैं कि ब्रिटेन-भारत संबंध महत्वपूर्ण हैं। हम अपने दोनों देशों के बीच जीवंत सेतु का प्रतिनिधित्व करते हैं।”

सुनक ने कहा था कि द्विपक्षीय संबंधों के लिए उनका दृष्टिकोण ब्रिटेन के लिए भारत में चीजों को बेचने के मौके से परे रहा है और वह चाहते हैं कि ब्रिटेन भी ‘भारत से सीखे’। उन्होंने कहा था, ‘‘मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि हमारे छात्रों के लिए भी भारत की यात्रा करना और सीखना आसान हो, हमारी कंपनियों और भारतीय कंपनियों के लिए एक-दूसरे के साथ काम करना आसान हो क्योंकि यह केवल एकतरफा संबंध नहीं है, यह दो-तरफा संबंध है, और इस तरह का बदलाव मैं उस रिश्ते में लाना चाहता हूं।”

सुनक की दो बेटियां -कृष्णा और अनुष्का- हैं। सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति इन्फोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति तथा लेखक सुधा मूर्ति की बेटी हैं। सुनक के पिता यशवीर सेवानिवृत्त डॉक्टर हैं जबकि उनकी मां ऊषा सुनक फार्मासिस्ट हैं। सुनक ने टेलीविजन पर बहस के दौरान कहा था, ‘‘मेरे ससुर के पास कुछ भी नहीं था, बस एक सपना था और कुछ सौ पाउंड थे जो मेरी सास की बचत से उन्हें मिले थे। इसके साथ ही उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी, सबसे सम्मानित कंपनियों में से एक का निर्माण किया जो यहां ब्रिटेन में हज़ारों लोगों को रोज़गार देती है।” धर्मपरायण हिंदू सुनक जब सांसद बने थे तो उन्होंने हाउस ऑफ कॉमंस में भगवद्गीता के नाम पर शपथ ली थी।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment