देरांठू बाईपास से नसीराबाद मार्ग को हाईवे विभाग द्बारा बन्द करने की कयावद पर ग्रामीण हुऐ एकजुट

देरांठू बाईपास से नसीराबाद मार्ग को हाईवे विभाग द्बारा बन्द करने की कयावद पर ग्रामीण हुऐ एकजुट

उपखण्ड अधिकारी व हाईवे विभाग ने किया मुआयना, दो दिन मे विभाग देगा रिपोर्ट

तब तक रास्ता खुला रहेगा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के राष्ट्रीय राजमार्ग 79 के देरांठू चौराहे पर नसीराबाद आने जाने के मार्ग को हाईवे आथोरिटी विभाग ने गुरुवार को बन्द कर दिया था । रास्ता बन्द होते देख ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए बाईपास पर टेन्ट लगातार अनिश्चित धरना प्रदर्शन चालू कर दिया था । जिस पर ग्रामीणों ने प्रशासन व हाईवे आथोरिटी विभाग से हाईवे के पास अन्डरपास बनाने या वेकेल्पिक मार्ग रखने की मांग रखी । धरने मे देरांठू व महावीर कालोनी के ग्रामीण बैठ गए । इसके पश्चात मौके पर आये
सरपंच विजेंद्र सिंह राठौड़ व पूर्व सरपंच शैतान माली के साथ ग्रामीण हाईवे आथोरिटी विभाग के हाईवे पर बने कार्यालय पर जाकर राजपाल सिह से मिलकर रास्ता बन्द नही करने की मांग रखी । जिस पर राजपाल सिह ने अपने उच्च अधिकारियों से बात कर वस्तु स्थिति से अवगत कराया । व शुक्रवार को उपखण्ड अधिकारी व विभाग के अधिकारियों से वार्ता करने की कह कर रास्ता खोल दिया था । शुक्रवार को हाईवे के उच्च अधिकारियों के साथ उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे । जहां सरपंच विजेन्द्र सिह राठौड़ , पूर्व सरपंच शैतान माली के साथ ग्रामीणों से रुबरु होकर वस्तु स्थिति देखा । ग्रामीणो ने बताया कि हाईवे की पुलिया दूर बनाने के साथ हाईवे द्बारा नीचे साईड मे बनाये रोड से कोटा जाने वाले सभी वाहन भी इस रोड से निकलेंगे । जिससे दुर्घटना का भी अन्देशा ज्यादा रहेगा । जिस पर उपखण्ड अधिकारी गुप्ता ने ग्रामीणों की जायज मांग को देखते हुऐ हाईवे के अधिकारी राजपाल से चर्चा कर इसका वेकेल्पिक समाधान निकालने की बात कही । जिस पर हाईवे के अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों को वस्तु स्थिति से अवगत कर जानकारी हेतू दो दिन का समय मांगा । जब तक रोड का आवागमन यथावत रहेगा ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment