अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय प्रधान रामपाल शर्मा का सोडावास के ग्रमीणो ने किया स्वागत
सोडावास 6जनवरी //पंडित पवन भारद्वाज //दिव्यांग जगत
सोडावास कस्बे के रामपाल शर्मा जांगिड़ अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय प्रधान बनने पर सोडावास कस्बे में जांगिड़ समाज व सोडावास ग्रमीणो ने स्वागत समारोह का आयोजन गुरुवार को ठाकुरजी मन्दिर परिसर में किया । इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रधान अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के रामपाल शर्मा जांगिड़ का गांव सोडावास है । इनका कारोबार बंगलोर में है । गरीब परिवार में जन्मे रामपाल शर्मा राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री ने भामाशाह सम्मानित किया । जागिड़ समाज व ग्रमीणो ने राष्ट्रीय प्रधान का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। इस कार्यक्रम में हजारों की तादाद में ग्रामीण स्वागत समारोह में एकत्रित हुए ।