दिलवाडा के ग्रामीणो ने नेशनल हाईवे 48 दिलवाडा पर आरीवाल पुलिया बनाने हेतू दिया ज्ञापन

दिलवाडा के ग्रामीणो ने नेशनल हाईवे 48 दिलवाडा पर आरीवाल पुलिया बनाने हेतू दिया ज्ञापन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राष्ट्रीय राजमार्ग 48 के दिलवाडा ग्राम के निकट आरीवाल पुलिया बनवाने हेतू दिलवाडा के ग्रामीणो ने शुक्रवार को श्रम एवं प्रर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव के नाम नसीराबाद उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन मे ग्रामीणो ने बताया कि सिक्स लेन कार्य प्रारम्भ होने के समय से ही ग्रामीण दिलवाडा के समीप आरीवाल पुलिया बनवाने की मांग कर चुके हैं । इस सम्बंध मे सांसद भागीरथ चोधरी , विधायक रामस्वरूप लाम्बा , केन्द्रीय मन्त्री भूपेन्द्र सिंह यादव को भी लिखित में निवेदन कर चुके हैं । वर्तमान मे गांव रोड के दोनो ओर बसा हुआ है । रोड के दुसरी ओर विधालय , चिकित्सालय , पंचायत भवन , कापँरेटिव भवन के साथ कई अन्य राजकीय संस्थान बने हुऐ है । रोड के दुसरी ओर भी आधा गांव बसा हुआ है । ग्रामीणो के खेत रोड के दूसरी ओर होने से जानवरों को चराने ले जाने , चारा आदि लाने हेतू ट्रेक्टर आदि ले जाते है तो हाईवे के कारण दुर्घटना का भय रहता है । साथ ही हाईवे की दुसरी ओर विधालय होने से प्रतिदिन सुबह शाम बच्चों को हाइवे पार कराने हेतू ग्रामीणो को रोड के दोनो ओर खडे होकर गाडिया रोककर बच्चों को रोड पार कराना पडता है । जिसमे हमेशा ग्रामीणो मे हादशे का भय बना रहता है । ज्ञापन देते समय भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष अशोक वैष्णव , सरपंच मुन्नी देवी , पूर्व सरपंच घीसालाल , प्रहलाद चोधरी , छोटूलाल , अम्बालाल , मुकेश चोधरी , भवानीसिंह चोधरी , ओमप्रकाश , रामराज चोधरी , रामकुआंर सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment