भटियानी के ग्रामीणों ने नवीन आबादी घोषित करने के लिए कलेक्टर से लगाई गुहार

भटियानी के ग्रामीणों ने नवीन आबादी घोषित करने के लिए कलेक्टर से लगाई गुहार

भटियानी में पुरानी छोड़ नई आबादी घोषित होने से ग्रामीणों में भारी रोष

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड की ग्राम पंचायत भटियानी के ग्रामीणों ने ग्राम मे नवीन आबादी घोषित करने के लिए जिला कलेक्टर के नाम ग्राम विकास अधिकारी बाबूलाल प्रजापत को ज्ञापन सोंपा । गुरुवार को ग्राम भटियानी के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के नाम भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पर ग्राम विकास अधिकारी बाबूलाल प्रजापत को ज्ञापन सोंपकर मांग की, जिसमें ग्राम भटियानी के ही जीएसएस अध्यक्ष मुकेश शर्मा, रामलाल गुर्जर, नारायण गुर्जर(एक्स फौजी), हनुमान खटीक, रामपाल टांक, प्रभु, मंगलराम, धर्मीचंद, महेंद्र गुर्जर सहित कई महिलाओं ने बताया की ग्राम में ही जहाँ पीढ़ियों से मकान बनाकर कई परिवार रह रहें है , यह जमीन आज दिन तक गलत तरमीम होने से आबादी भूमि में नही है । और अभी 4-5 महीने पूर्व ड्रोन सर्वे के दौरान जहां एक भी परिवार नही रह रहा है और ना ही कोई घर बना हुआ वहाँ उस जमीन जो की करीब 21 बीघा है । उसको नई आबादी घोषित करवा दी । इस पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया की मिली भगत से कुछ लोगों को लाभ देने के लिए ऐसा हुआ है। जिस पर भटियानी के ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी से यह भी मांग की,की ग्राम में जो गेर आबादी भूमि पर पीढ़ियों से मकान बनाकर रह है उन परिवारों से डीएलसी रेट से पट्टे ना देकर लेक उन परिवारों को भी निःशुल्क पट्टे दिए जाए।
उक्त दोनों मागों को लेकर ग्रामीणों ने बताया की जल्दी ही हमारी मांगो को नही मानी तो भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पर ताला बन्दी की जाएगी । वह जरूरत पड़ी तो धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व सरपंच अनिल गुर्जर सहित ग्राम के महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे।
इनका कहना है:– उपखण्ड अधिकारी को शीघ्र ही प्रस्ताव भेजकर भटियानी में वंचित रह गई आबादी भूमि को भी आबादी में दर्ज कराने की कार्यवाही की जाएगी।
कौशल्या तेला
सरपंच-भटियानी

Author: admin

Comments (0)
Add Comment