देरांठू मे आयोजित प्रशासन गांवो के संग शिविर मे ग्रामीणों को घर बैठे मिली समस्याओं से निजात

देरांठू मे आयोजित प्रशासन गांवो के संग शिविर मे ग्रामीणों को घर बैठे मिली समस्याओं से निजात

महंगाई राहत शिविर मे 3722 गारंटी कार्ड जारी किये

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू मे आयोजित दो दिवसीय महंगाई राहत शिविर एवं प्रशासन गांवो के संग शिविर मे घर बैठे ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला । शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी अंशुल आमेरिका रही । सरपंच विजेन्द्र सिह राठौड़ ने बताया कि शिविर मे पूर्व विधायक एवं पीसीसी सचिव महेन्द्र सिह गुर्जर , श्री नगर प्रधान श्रीमति कमलेश गुर्जर , अतिरिक्त सम्भागीय आयुक्त गजेन्द्र सिह राठौड़ , विकास अधिकारी श्री नगर भवंरसिह चारण , सीपीओ राकेश कटारा , तहसीलदार हितेश चौधरी , विधालय प्राचार्य संगीता तिवारी का ग्राम पंचायत की ओर माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया । शिविर मे ग्राम विकास अधिकारी अजय पारीक , उपखण्ड कार्यालय से आशिष , चिकित्सा विभाग से डा. धीरज बिलोनिया , लैब टेक्नीशियन कमरुद्दीन , सीएचओ हितेश मोर्य , नर्स इन्द्रपाल कौर , महेन्द्र सिंह , संतोष कुमारी , नम इन्द्रपाल कौर , कृषि प्रवेक्षक अजय वैष्णव , आर्युवेदिक सुमन प्रजापत , पशुपालन विभाग से पूजा मीणा , उप सरपंच सुरेन्द्र कसाणा , वार्ड मेम्बर विमला देवी वैष्णव , चैनसिंह राठौड़ सहित आगंनबाडी कार्यक्रर्ता , सहायिकाएं , आशा सहयोगिनी आदि उपस्थित थे।
शिविर मे 04 जन्म प्रमाण पत्र, 05 मृत्यु प्रमाण पत्र,
91 पट्टों का वितरण,
स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत 17 शौचालय के आवेदन, 02 प्रोत्साहन राशि वितरण ,
129 नामान्तरकरण, 73 खातों का शुद्धिकरण, 22 खाता विभाजन, 05 रास्ते का प्रकरण, 02 राजकीय/सार्वजनिक भूमि आवंटन के प्रस्ताव,
88 सीमाज्ञान/पत्थरगद्धी के प्रकरण,
16 नवीन सामाजिक सुरक्षा पेंशन,
02 नवीन पालनहार स्वीकृति, 50 सॉईल हैल्थ हेतु नमूना संग्रहण, साईल Health card वितरण 50,
01 फार्म पॉण्ड आवेदन, 01 कृषियन्त्र हेतु आवेदन, 01 ड्रिप सिंचाई यंत्र आवेदन,
11 हैण्डपंप मरम्मत,
02 लीकेज मरम्मत,
05 अवैध कनेक्शन काटना , 460 पशुओं की चिकित्सा,
300 पशु टीकाकरण, 241 व्यक्तियों की स्वास्थ जांच ,
45 व्यक्तियों का आयुर्वेदिक परामर्श दिया गया ।
मंहगाई राहत शिविर के अन्तर्गत 3722 महंगाई राहत गारंटी कार्ड जारी किये गये।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment