भैंस चराने गए ग्रामीण की तालाब में डूबने से हुई मौत

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। भीनाय थाना क्षेत्र के ग्राम बिलिया में जंगल में भैंस चराने गए ग्रामीण की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कानाराम गुर्जर पुत्र कल्याण गुर्जर शनिवार को जंगल में भैंस चराने गया । जहां बने तालाब में डूबने से उसकी मृत्यु हो गई । घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे। जहां युवक को तालाब से बहार निकाल कर भीनाय चिकित्सालय पहुंचाया जहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Author: admin