झडवासा के निकट मिले लावारिस शव का नसीराबाद के विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल कार्यक्रताओं ने दाह संस्कार करवाया
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के ग्राम झड़वास के निकट एक लावारिश लाश की सूचना पुलिस को मिली थी । जिस पर शव की शिख्नात नही होने पर पुलिस द्बारा नसीराबाद के विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यक्रताओं के सहयोग से रामसर रोड स्थित मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया गया । इस शव यात्रा व दहा संस्कार मे नसीराबाद बजरंग दल नगर संयोजक राजेश खींची, बजरंग दल जिला सहसंयोजक महेन्द्र पथरिया, विश्व हिन्दू परिषद जिला सामाजिक सम्रता प्रमुख कमल मेहरा, महात्मा गांधी विधालय के सहायक कर्मचारी राजेंद्र कुमार माली, सुरेश नागोरा, संदीप सिंह, किशोर सिंधी, खेतु सिंह खटीक, चिची, राजा बजरंगी, छावनी परिषद वेरिफ बोर्ड सदस्य सुशील गदिया आदि व्यक्ति शामिल रहे ।
इस नेक कार्य मे श्री नर्सिंह गौ शाला द्वारा लकड़ी व कंडे एवं शव वाहन उपलब्ध करवाया गया ।