देरांठू के शान्तिनाथ मन्दिर पर शिखर शुद्धि एवं कलशारोहण महा महोत्सव का दो दिवसीय कार्यक्रम का हुआ समापन

देरांठू के शान्तिनाथ मन्दिर पर शिखर शुद्धि एवं कलशारोहण महा महोत्सव का दो दिवसीय कार्यक्रम का हुआ समापन

महोत्सव मे आये विधायक लाम्बा ने धर्मशाला निर्माण हेतू की 5 लाख की घोषणा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के नजदीक दिगम्बर जैन समाज के अतिशय क्षेत्र देरांठू मे दो दिवसीय शिखर शुद्धि एवं कलशारोहण महामहोत्सव श्री 1008 श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम का सोमवार को समापन हुआ । कार्यक्रम के तहत शनिवार को देव आज्ञा , आचार्य निमंत्रण , दीप प्रज्वलन , घट यात्रा-कलश शुद्धि , ध्वजारोहण , श्री जी का अभिषेक व शान्तिधारा व योगमण्डल विधान हुआ ।आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम जैन समाज के बहार से भी आये जैन धर्मलम्बियो ने भी धर्म लाभ प्राप्त किया । वही रविवार को अभिषेक शान्तिधारा , पूजन हवन , कलशारोहण एवं ध्वजारोहण हुआ । यह सभी धार्मिक कार्यक्रम पंडित कोमल चन्द शास्त्री ‘सुमन’ के द्बारा सम्पन्न कराये गये । आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम मे भजनों की सरिता जितेन्द्र एण्ड प्रार्टी घूवारा ( एम.पी. ) द्बारा की गई । आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम के पूर्व समाज के दोनो मन्दिरों के साथ सदर बाजार मे भी आकर्षक विधुत सजावट की गई । कार्यक्रम मे आये मुख्य अतिथि नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा ने जैन धर्मशाला मे छत पर खुला बरामदा बनाने हेतू 5 लाख की घोषणा की । इस आयोजित कार्यक्रम मे सरपंच विजेन्द्र सिह राठौड़ के साथ समाज के महेन्द्र पाटोदी , हुकमचन्द सेठी , अरुण कुमार , ताराचंद , अनिल कुमार , राकेश , धर्मीचन्द , पंकज सेठी के साथ सकल दिगम्बर जैन ने सहयोग प्रदान किया ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment