सड़क पार कर चाय पीने जा रहे ट्रक ड्राइवर की ट्रक की चपेट में आने से हुई दर्दनाक

सड़क पार कर चाय पीने जा रहे ट्रक ड्राइवर की ट्रक की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । किशनगढ़ जयपुर रोड पर पाटन गांव के समीप सडक पार कर चाय पीने जा रहे ट्रक डाईवर की ट्रक की चपेट मे आ जाने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद बेकाबू हुआ ट्रक अन्य खड़े ट्रक से जा टकराया। वही दुर्घटनाग्रस्त ट्रक सवार चालक और खलासी के मामूली चोटें आई ।
हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ।
मृतक ट्रक चालक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया ।
वही ट्रक चालक की शिख्नात सरवाड़ थाना क्षेत्र के जावला निवासी सांवरलाल बेरवा के रूप में हुई । दुर्घटना पाटन गाव के पास हुई । वही घटना के पश्चात
बांदरसिंदरी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment