सिल्वर स्टार कान्वेन्ट स्कूल नसीराबाद के प्रतिभाशाली छात्र/छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर की पात्रता व प्रवेश परीक्षा मे सर्वश्रेष्ठ परिणाम देकर विधालय का नाम किया रोशन

सिल्वर स्टार कान्वेन्ट स्कूल नसीराबाद के प्रतिभाशाली छात्र/छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर की पात्रता व प्रवेश परीक्षा मे सर्वश्रेष्ठ परिणाम देकर विधालय का नाम किया रोशन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । कठिन परिश्रम ,धैर्य व लगन की बदौलत नसीराबाद में संचालित एकमात्र सी०बी०एस०ई (CBSE) मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय सिल्वर स्टार कान्वेंट स्कूल के विद्यार्थियो ने नीट (MBBS डॉक्टर बनने के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा )में ऐतिहासिक परिणाम प्राप्त करते हुए नसीराबाद क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ परिणाम देकर सिल्वर स्टार कान्वेंट स्कूल के नाम को गौरवान्वित किया है ।
नीट (राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा )में सफलता प्राप्त करने वाले इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियो और उनके अभिभावकों को सिल्वर स्टार कान्वेंट स्कूल मैनेजमेंट के ओर से आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित कर सभी का अभिनंदन किया गया ।विद्यालय CBSE द्वारा सीनियर सेकेण्डरी कक्षा के लिए SCIENCE ,COMMERCE और ARTS तीनों वर्गो के लिए मान्यता प्राप्त है ।
संस्था सचिव हिमांशु यादव ने बताया की स्कूल प्रबंधन के कुशल नेतृत्व के कारण NEET -2023 की प्रवेश परीक्षा मे विद्यालय के तीन विद्यार्थियो ने सफलता हासिल की है । जिसमे छात्रा- आयुषी पथरिया पुत्री हंसराज पथरिया व आशा पथरिया निवासी नसीराबाद , छात्रा -सुमन पुत्री महेंद्र सिंह व सुनीता देवी निवासी ग्राम जाटिया व
छात्रा सौम्य पुत्री नंदकिशोर व चंचल निवासी महलां रही ।
इस सम्मान समारोह का आयोजन संस्था अध्यक्ष श्रीमति सम्पत यादव के निर्देशानुसार किया गया,जिसका सफल संचालन प्राचार्य श्रीमति अर्चना यादव व मैनेजर सिद्धार्थ आनंद शर्मा द्वारा किया गया । साथ ही शिक्षक जितेंद्र झा, रमेश यादव व अन्य स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment