भक्ति मे शक्ति का प्रतिक- बाबा मोहन राम का डाक झंडा पहुँचा धाम पर!

भक्ति मे शक्ति का प्रतिक- बाबा मोहन राम का डाक झंडा पहुँचा धाम पर!

सुखराम मीणा / दिव्यांग जगत

बानसूर- बानसूर के निकटवर्ती ग्राम बबेड़ी के युवा मण्डल सदस्यो द्वारा आज सुबह सात बजकर सात मिनट पर डाक झण्डा की शुरूआत बबेड़ी से मोहनराम धाम भिवाडी के लिए प्रस्थान की गई जोकि सुबह 10 बजकर 50 मिनट के तय समय पर बाबा की धाम में पहुंच गया!आस्था में शक्ति और भक्ति का प्रतीक बाबा मोहन राम की यात्रा युवा मंडल बबेडी के भक्तों द्वारा 80 किलो मीटर की दूरी मात्र 3 घंटे 43 मिनट में तय कर, भक्तजनों द्वारा मोहन राम बाबा के धाम में पहुंचकर धोक व जयकारे लगा कर बाबा के दरबार में डाक झण्डा समर्पित किया गया! यह जानकारी राजीव गांधी सेवा केंद्र बबेड़ी ई-मित्र संचालक महेंद्र कसाना के द्वारा दी गई साथ ही युवा मंडल के सदस्यों को यात्रा की बधाई देकर उनकी यात्रा सफल हो ऐसी कामना ग्राम पंचायत बबेडी के समस्त ग्रामीणों द्वारा की गई!

Author: admin

Comments (0)
Add Comment