भगवन्तपुरा महादेव मंदिर मे नौ दिवसीय शिवमहापुराण मे सातवे दिन सुनाई सती अनसूया की कथा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । सराना के निकटवर्ती ग्राम भगवन्तपुरा मे महादेव मंदिर मे चल रही नो दिवसीय शिवमहापुराण कथा मे सातवे दिन यजमान सोजी खोजा,कालू नुवाद, रामप्रसाद बाफोडीया द्धारा शिव महापुराण के पूजन के साथ कथा भजन-कीर्तन के साथ आरम्भ की गई।
शिव महापुराण के सातवें दिन कथावाचक मनोज शर्मा ने ऊंम कार की महता बताई, सत्यम् शिवम् सुन्दरम् के बारे मे व सती अनुसूया की कथा का वर्णन सुनाया।
जिसे सुनकर श्रोतागण भाव विभोर हो गए। कथा मे मां अनुसूया का वर्णन करते हुए बताया कि जब ब्रह्मा ,विष्णु महेश सती अनुसुइया की परीक्षा लेने उनकी कुटिया पहुंचे तो सती अनुसूया ने अपने सत बल से तीनों देवताओं को 6 – 6 माह के बालक का रूप बना दिया था । क्योंकि देवताओं ने साधु वेश रखकर यह वचन कहा था । हम आपकी गोद में बैठकर भोजन करना चाहते हैं। तो अनुसूया ने अपने पति धर्म को निभाते व दिए गए वचन का पालन करने के लिए ब्रह्मा , विष्णु महेश को 6 – 6 माह के बालक बनाकर तीनों देवताओं को अपनी गोद में बिठाकर भोजन कराया। उन्होंने बताया कि संकल्प में बड़ी शक्ति होती है। कथावाचक द्वारा सती अनुसुइया की कथा सुनकर श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने मां अनुसूया के जयकार करते हुए तीनों देवों की जय जयकार की। सायः 4:15 बजे भगवान महादेव की आरती कर सभी भगवत गण को प्रसाद दिया कथा में पंडित राजाराम , उमाशंकर , केशव प्रसाद आचार्य साथ साथ हरि कीर्तन मे सहयोग करते है । कथा श्रोतागण कालू भुवाल, रामदेव नुवाद, पारस घासल, पूर्व सरपंच चेतन चौधरी, गजराज सेन, रतनलाल ,सोराज नुवाद, प्रह्लाद , सुरेश बांगड़ा, विष्णु बिजारणिया सहित महिलाऐ व बच्चे भी कथा का आनंद ले रहे है ।