बासक बाबा धाम पर हुई सत्यनारायण भगवान की कथा

बासक बाबा धाम पर हुई सत्यनारायण भगवान की कथा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के कोटा रोड स्थित बासक बाबा धाम पर धाम उपासक रणजीत महाराज के सानिध्य मे पडित दिनेश दाधीच द्वारा भगवान सत्यनारायण की कथा की गई । जिसके यजमान सुरेश कुमार मेहरा , नसीराबाद थे । कथा के पश्चात हवन यज्ञ कर ब्रह्म भोज किया गया । इस अवसर पर धाम पर आये भक्तों ने बासक बाबा के दर्शन करने के पश्चात धाम पर स्थापित राधाकृष्ण , गजानन , माताजी , रामदरबार , शिव परिवार व बालाजी की मूर्तियां जो क्षेत्र की सबसे बडी साढे 5 फीट की मूर्तियां है , का दर्शन कर मंत्र मुग्ध हो रहे है । इस धाम पर हर दूज व दशमी को बाबा की चोकी लगती है । जिसमे भक्तों के दुखों के निवारण की राह दिखाई जाती है । साथ ही यात्रियों हेतू निशुल्क भण्डारे की व्यवस्था धाम समिति द्वारा की जाती है ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment