नहर के लिए चल रही पदयात्रा का जसाई ग्राम के क्रांतिकारी सरपंच संघ प्रदेश महासचिव राजस्थान वीरू पंडित ने किया भव्य स्वागत
पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत
मुंडावर (20नवंबर) राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में पूर्व प्रधान रोहिताश चौधरी के नेतृत्व में मुंडावर में नहर लाने के लिए चल रही पदयात्रा आज़ शनिवार को ग्राम फूसापुर, नांगल उदिया, जसाई, भिकावास पहुंची । पद यात्रा फुसापुर पहुंचने पर रणवीर सिंह यादव एडवोकेट,डाक्टर हरकिशन यादव के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामवासियों ने एकत्रित होकर परंपरागत तरीके से साफा माला से स्वागत किया और पानी लाने की मुहिम के साथ चलने का आश्वासन दिया और यात्रा को नांगल उदिया की सीमा तक साथ आए जहां से जसाई सरपंच वीरू पंडित, प्रकाश चौधरी, लखमी चौधरी, जसवंत चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीजे बजा कर चौपाल पर लाकर साफा माला पहनाकर स्वागत किया और साथ चल ने का वादा किया। और जसाईं गांव तक डीजे बजा कर लेकर आए और चौपाल परमाला साफा पहनाकर स्वागत किया तथा गांव के किसानों ने नहर के लिए चल रही पदयात्रा की, सफलता की कामना करते हुए स्वागत किया। आज़ पद यात्रा मेंमातृ शक्ति के रूप में प्रेम देवी के नेतृत्व में माया देवी, गीता देवी, धोली देवी, निशा देवी, प्रेम देवी,आरती देवी, ललिता देवी,रजनी देवी पद यात्रा में साथ चल कर पदयात्रा को संबल दिया और रोहितास चोधरी को मुंडावर की उम्मीद बताया इस दौरान पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे पूर्व प्रधान रोहिताश चौधरी,अखिलेश कौशिक, रामावतार चौधरी, बाबूलाल हुड्डा, अंजली यादव सुरेश कुमार यादव ने ग्रामीणों को नहर लाने के लिए समर्थन की अपील की। साथ में वक्ताओं ने प्रोजेक्ट में पीने के पानी के लिए मुंडावर ब्लॉक को जोड़ने पर भंवर जितेंद्र सिंह और मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। इस पर मौके गोपी चन्द शर्मा आनंद बाग राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक डॉक्टर अंजली यादव पीसीसी सदस्य राजस्थान सरकार राजवाड़ा सरपंच रजनी मामचंद चौधरी, भरत सिंह चौधरी, भीमसिंह चौधरी गोकल लंबरदार, निहाल सिंह, नरेश तिवारी, बाबूलाल, संतराम शर्मा, यादराम,राजू खटीक, चेतराम, योगेश पासवान मोहित जिंदल, दिनेश शर्मा, अंकित ,रमेश सैन, ताहिर खान, बाबूलाल यादव, कमल, यादराम पंच, मोना शर्मा,राहुल , तेजपाल जिंदल आदि मौजूद रहे।
मुंडावर– नांगल उदिया गांव में ग्रामीणों के साथ