झडवासा मे परियोजना समन्वयक ने किया निर्माणाधीन कक्षा कक्ष का निरीक्षण
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड के झड़वासा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में डीएमएफटी से स्वीकृत दो निर्माणाधीन कक्षा कक्षों का परियोजना समन्वयक ने औचक निरीक्षण किया ।
प्रधानाचार्य कौशल्या यादव ने बताया की मंगलवार को झड़वासा सीनियर विद्यालय में डीएमएफटी द्वारा स्वीकृत दो निर्माणाधीन कक्षा कक्षों व आरकेएसएमबी व स्थानीय परीक्षा का अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वक अजय कुमार गुप्ता ने औचक निरीक्षण कर संबलन प्रदान किया और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
इस अवसर एईएन अविनाश भी उपस्थित थे।