मांगलियावास पहुंची आजादी की गौरव यात्रा, स्थानीय सेवादल ने किया भव्य स्वागत

मांगलियावास पहुंची आजादी की गौरव यात्रा, स्थानीय सेवादल ने किया भव्य स्वागत

साबरमती गुजरात से राजघाट दिल्ली जा रही है यह आजादी गौरव यात्रा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद कांग्रेस पार्टी के आव्हान पर लोकतंत्र व संविधान को बचाने का संदेश देने के लिए राष्ट्रीय सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी भाई देसाई के अगुवाई में साबरमती गुजरात से राजघाट दिल्ली जाने वाली आजादी की गौरव यात्रा का गुरुवार को मांगलियावास में नसीराबाद के पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर और महेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में स्थानीय सेवादल कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया।
लाल जी भाई देसाई ने व उपस्थित सभी सेवादल कार्यकर्ताओं ने कल्पवृक्ष के दर्शन कर यात्रा के उद्देश्य को सफल बनाना व देश मे सुख शांति के लिए भी दुआ मांगी।
इस अवसर पर नसीराबाद विधानसभा सेवादल के अध्यक्ष मान सिंह रावत, कांग्रेस के युवा नेता हरेंद्र गुर्जर, अशोक गुर्जर, भैरू गुर्जर, नारायण गुर्जर, हरचंद खटाणा, सरपंच हनुमान वैष्णव और पदम चंद आदि सहित नसीराबाद विधानसभा सेवादल के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment