गुल होगी राजधानी दिल्ली की बिजली? टाटा पावर ने कहा- कोयले का भारी संकट, संयम रखें

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पर बिजली संकट का बड़ा खतरा मंडरा रहा है. टाटा पावर ने दिल्ली में ग्राहकों को संदेश भेजा. टीपीडीडीएल (TPDDL) ने कहा कि पावर पलांट्स में कोयले का भारी संकट है. दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली की सप्लाई में दिक्कत हो सकती है. जिम्मेदार नागरिक बनें और संयम रखें.

इस बीच दिल्ली के ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की. ऊर्जा मंत्री ने बिजली सप्लाई करने वाली 3 कंपनियों के साथ मीटिंग की. उन्होंने कहा कि दिल्ली में बिजली संकट नहीं है.

दिल्ली के ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक, कोयले की कमी से सिर्फ दिल्ली ही नहीं उत्तर भारत में समस्या हो सकती है. फिलहाल दिल्ली में कोई बिजली संकट नहीं है. इस मामले पर ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं. बैठक में अहम फैसले लिए जा सकते हैं.

भारत में बिजली संकट के आने की आशंका क्यों है?

भारत में बिजली संकट इस वजह से आ सकता है क्योंकि देश में कोयले से चलने वाले पावर प्लांट्स की संख्या 135 है. इनमें से 107 पावर प्लांट्स के पास सिर्फ 5 दिन का कोयला बचा है. वहीं 28 पावर प्लांट्स के पास महज 2 दिन का कोयला है.

Author: admin

Comments (0)
Add Comment