गंगासरा बना गोकुल धाम:- कथा वाचक कृपाराम
” जहाँ गायें विराजती वो स्थल गोकुल धाम कहलाता“
दिव्यांग जगत / सेड़वा / रघुवीर पंचारिया
” कृष्ण की माधुर्य लीला का हुआ वाचन“
सेड़वा तहसील के
फागलिया:- पँचायत समिति में गंगासरा ग्राम पंचायत स्थित भारत-पाक सीमा की सीमावर्ती क्षेत्र की 21 वर्ष पुरानी स्थापित माँ आशापुरा गोपाल गोवर्धन गौशाला में पूज्य संत सुखरामदास जी महाराज के सनिध्य में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा के पंचम दिन कथा वाचक कृपाराम महाराज ने भागवत कथा का वाचन करते हुए बताया कि जहाँ गाये विराजती है वो गोकुल धाम कहलाता है, ऐसा ही दृश्य आज गंगासरा में देखकर गोकुल धाम के दर्शन नजर आ रहे है ।
गुरुवार को कथा के दौरान कृष्ण भगवान की माधुर्य लीला की झांकिया निकालकर गुणगान हुआ ।
भगवान की बाल व नटखट लीला,कृष्ण-जसोदा व प्रभावती तथा गोपियों की कथा के बारे में यशोगान हुआ ।
भगवान शक्ति से नही हमेसा समर्पण से वंश में होता है ।
भगवान भजन के नही भाव के भूखे होते है ।
कृष्ण भगवान मखन चुराने के बहाने मन की चोरी करते थे ।
वृंदावन की गोपियों की श्रंगार का वर्णन करते हुए वात्सना केंद्रित श्रगार की महिमा का बखान किया गया ।
बाल कलाकार घनस्याम व जगदीश द्वारा पंखिड़ा उड़न जाइजे पावाघर रे , माँ काली ने जाएने कीजे गरबे रमवा आइजे रे, माँ काली न कल्याणी हे माँ , चौसठ जोगणी जोगमाया, आज म्हारे कांनुड़े रे काई हुयो के कीर्तन के साथ उपस्थित भक्तों का मन मोह लिया ।
नन्द उत्सव में गोभक्तो ने बढ़चढ़कर भाग लेकर कृष्ण भगवान के जयकारों से पाडाल को गुजायमान किया ।
आज के गोशाला लाभार्थी
2 लाख 55 हजार का गौशाला में सहयोग सोहनलाल भींचर जेठानियों की ढाणी मोखावा ने प्रदान किया ।
आज की आरती के लाभार्थी 71 हजार के साथ स्वर्गीय मालाराम जी मांजू बाँधनिया की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी खेतु देवी व उनके पुत्र जगराम जी मांजू परिवार रहे ।
भोजन प्रसादी के लाभार्थी 31 हजार के साथ पूर्व सरपंच सवाई राम पुत्र मोटाराम प्रजापत गंगासरा तथा भागवत प्रसादी व नन्द महोत्सव के लाभार्थी 51 हजार के साथ निम्बाराम (भाजयुमो) पुत्र पीराराम प्रजापत गंगासरा रहे,
21 हजार का सहयोग रावताराम मूढ़ बाँधनिया,
21 हजार का सहयोग गंगाराम जांगू पूर्व सरपंच शोभाला , 21 हजार थानाराम व वालाराम आकल, तथा 11 हजार का सहयोग देरावर सिंह पुत्र सुजान सिंह चौहान गौड़ा,
11 हजार का सहयोग सोनाराम धेतरवाल बाँधनिया,
11 हजार देवाराम चभरवाल सारला,11 हजार मंगलाराम भादू सगरवाव, 11 हजार का सहयोग मनजीजी माली धोरीमना,5100 का सहयोग रूप सिंह पुत्र पूजराज सिंह चौहान गंगासरा ने किया ।
5100 सुखराम जाखड़ बाधा, 5100 जेठाराम बामडला डेर,
5100 ओमप्रकाश ढाका चिचड़ासर तथा 5100 का सहयोग वनाराम देवासी भंवार ने किया ।
भगवान सिंह पुत्र लाल सिंह चौहान गंगासरा एक समय के भोजन प्रसादी व 1 गाड़ी चारे के लाभार्थी रहे ।
शुक्रवार को सवेरे 11 बजे हवन कार्यक्रम का आयोजन होगा व शनिवार को योगा कार्यक्रम व भामाशाहो का मान-सम्मान किया जाएगा ।