राठ की जनता करे पुकार, नहर का पानी दे सरकार प्रधान की मेहनत लाएगी रंग
पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत मुंडावर
मुंडावर (19जनवरी) मुंडावर विधानसभा क्षेत्र में घट ते जल स्तर और बंजर होते के दर्द को मिटाने के लिए मुंडावर क्षेत्र में नहर का पानी लाने के लिए पदयात्रा कर जन जागरण किया गया। पद यात्रा में लोगो की प्रकट जन भावना अनुसार बजट से पूर्व नहर की मांग को मजबूती प्रदान करने के लिए 06 फरवरी को पूर्व सांसद युवरानी महेंद्रा कुमारी के जन्म दिवस पर मुंडावर पंचायत समिति के प्रांगण में विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। सभा को सफल बनाने के लिए पद यात्रियों ने गुरुवार को हादाहेड़ी, बसनी, अलीपुर, सचोद, शिलगाव, भिकावस की ढाणी, जाट भगोला, अहीर भागोला आदि गांवो में पहुंचकर ग्रामीणों को रैली में पहुंचने के लिए निवेदन कर पीले चावल बाटे । इस दौरान ग्रामीणों ने रैली में पहुंचने के लिए अपने कुल देवता की शपथ लेकर घरपति आने का भरोसा दिया। इस मौके पर पूर्व प्रधान रोहिताश्व चौधरी, एडवोकेट अखिलेश कौशिक, रामवतार चौधरी, अंजली यादव,राजू खटीक सहित अन्य पदयात्री मौजूद रहे।
फोटो– शपथ लेते ग्रामीण