रोहिताश चौधरी के नेतृत्व में चल रही पदयात्रा का बानसूर वासियों ने माला व साफा से किया भव्य स्वागत
लोगों ने आश्वासन दिया इस नहर की लड़ाई में रोहताश चौधरी अकेले नहीं
पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत
मुंड़वार (अलवर )रोहताश चौधरी के नेतृत्व में 15 तारीख से शुरू किये गये पैदल जयपुर कूच का आज दूसरा दिन रहा दूसरे दिन की यात्रा शुरू करने पर पूर्व प्रधान रोहताश जी चौधरी, अखिलेश कौशिक, रामअवतार चौधरी, बाबूलाल हुड्डा, सुरेश यादव एवं अन्य साथियों सहित कोलान की घाटी, हमीरपुर ,हाजीपुर दातलीपहाड़ी , भूपसेडा, बानसूर होते हुए गिरूड़ी तक यात्रा की गई इस यात्रा के दौरान रोहताश चौधरी उनके साथियों का हमीरपुर हाजीपुर दांतली पहाड़ी और बानसूर में गर्मजोशी से साफा मालाओं द्वारा स्वागत किया गया और लोगों ने न केवल मुंडावर की बल्कि समस्त अलवर को नहर की जरूरत बताया और लोगों ने आश्वासन दिया इस नहर की लड़ाई में रोहताश चौधरी अकेले नहीं है जब भी आप हम को याद करोगे एक आवाज पर आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर नहर की मांग के लिए लड़ने के लिए तैयार रहेंगे दांतली पहाड़ी में मदन पूर्व प्रधान द्वारा पद यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया बानसूर में एजुकेशन हब के मुखिया दयाराम डिफेंस एकेडमी के लड़कों ने सचिन और काला के नेतृत्व में पद यात्रियों का भव्य स्वागत किया रोहताश चौधरी ने भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को माला पहना अपनी यात्रा बानसूर से आगे ग्राम गिरूंडी पहुंचने पर राष्ट्रगान कर ध्वज उतारा, ज्ञातव्य रहे कि प्रतिदिन यात्रा आरम्भ होने से पहले ध्वज फहरा कर राष्ट्रगान कर यात्रा आरम्भ करते हैं तथा शाम को राष्ट्रगान कर यात्रा को विराम देते हैं। इस अवसर पर चेतराम, योगेश पासवान, आलोक उपाध्याय, रमेश सैन, ताहिर खान,मुबीन, सुरेश यादव, यादवेन्द्र शर्मा ,इरफान राहुल शर्मा आदि सैकड़ों पदयात्री साथ रहे।