नसीराबाद के पेन्शनर समाज ने आजादी का अमृतमहोत्सव के साथ फहराया तिरंगा झण्डा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । 75 वीं आजादी की वर्षगांठ अमृत महोत्सव नसीराबाद पेन्शनर समाज के भवन पर प्रथम बार माननीय डा.विनायक गौड के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण के पश्चात सांस्कृतिक सचिव आईवन राजेंद्र, संरक्षण रामेश्वर कच्छावा, अध्यक्ष गजानंद शर्मा, सचिव रामलाल जीनगर द्वारा राष्ट्रीय गीत गाया व ओजस्वी देशभक्ति नारो से परिसर गुंजायमान हो गया । इस अवसर पार्षद महेंद्र डाबी, भागचन्द जोशी, गजानंद सामरिया, राजेश बिन्दल, सत्यनारायण शर्मा, अशोक वर्मा, देवीलाल भारद्वाज , रामरतन नागोरा, संगठन सचिव बालमुकुन्द डाबी, लक्ष्मी नारायण कश्यप, दुर्गा सहाय गंगावत, रामजीलाल वैष्णव, रामनिवास जांगिड, औंकार डाबी, कृष्णगोपाल गोयल, बदरूद्दीन कुरेशी, व अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। ध्वजारोहण के पश्चात अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि डा, विनायक गौड द्वारा दिये गये सहयोग पर समस्त पेन्शनर समाज की ओर से धन्यवाद दिया । जिस पर डा.गौड ने हमेशा अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन पेन्शनर समाज को दिया । अन्त मे मिठाई वितरण के साथ सभी ने अमृत महोत्सव को यादगार बनाने मे दिये गये सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त कर व धन्यवाद दिया।