कुत्तो ने मोर को किया घायल, ईलाज के लिए वन विभाग को किया सुपुर्द
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहरवाड़ा के रामपुरा में शनिवार को कुत्तो ने एक मोर को पकड़ कर घायल कर दीया । जिसे पर दिलीप सिंह राठौड़, गोविन्द सिंह राठौड़ ने बड़ी मस्हकत से मोर को कुत्तो से छुड़ाया और घर ला कर देसी ईलाज व मरहम पट्टी की तथा भाई पूर्व सरपंच गोवर्धन सिंह राठौड़ को बताया । जिस पर पूर्व सरपंच राठौड़ ने वन विभाग को सूचित किया । सूचना पर
वन विभाग के कर्मचारी राजेश कुमार व दिशा बुला ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल गांव रामपुरा पहुंच कर पूर्व सरपंच गोवर्धन सिंह राठौड़ से घायल मोर को ले कर पशु चिकित्सालय अजमेर लेकर गए । ज़हां घायल मोर का ईलाज कराया।
पूर्व सरपंच राठौड़ ने वन विभाग की तत्परता के लिए वन कर्मियों को धन्यवाद दिया ।